आर-पार की लड़ाई को शिक्षक संघ ने बनायी रणनिति

0
125

फर्रुखाबाद: उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगो को लेकर अब आर-पार की कलमबंद हड़ताल करने की रणनिति बना ली है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला खैरबंद में आयोजित हुई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभात यादव ने यूपी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुये कहा कि अब संगठन सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है| आगामी 9 जुलाई को शिक्षक काली पट्टी बांधकर कलम बंद हड़ताल करेंगे| वही 27 जुलाई को जिला विधालय निरीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा|
जिला महामंत्री प्रवेश शाक्य ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षको को सम्मान जनक वेतन मिले| पुरानी पेंशन की बहाली हो| जनपद के पदाधिकारी 5 जुलाई से 31 जुलाई तक विधालयों का भ्रमण करेंगे| इसके साथ ही आन्दोलन का खाका तय होगा| इस दौरान अध्यक्षता शेर सिंह शाक्य व संचालन महिपाल सिंह ने किया| राजेन्द्र कुशवाह,मोहन सिंह शाक्य, सुब्रंत शाक्य, अजीत यादव, सुखवीर सिंह, राजकुमार, अभिषेक यादव, अजय कुमार, सुनील कुमार आदि रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]