आर आर सी के जवान ने जीते दो सिल्वर व दो ब्राउज मेडल

0
81

FARRUKHABAD : जून 2013 में जर्मनी में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में आर आर सी के जवान ने दो सिल्वर व दो ब्राउज मेडल जीत कर कंपनी व कैन्टोनमेंट का नाम रोशन किया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

शूटिंग चैम्पियनशिप में आर आर सी के जवान अरुण पुत्र सौदान सिंह ने टीम इवेंट में 2 सिल्वर तथा 2 ब्राउज मेडल प्राप्त किये। इसके अतिरिक्त एयर पिस्टल 10 मीटर इवेंट में एक सिल्वर व एक ब्राउज मेडल तथा फ्री स्टाइल 50 मीटर इवेंट में एक सिल्वर तथा एक ब्राउज मेडल भी प्राप्त किया। फतेहगढ़ वापस आने पर यंग ब्लड चैम्पियनशिप के आफिसर इंचार्ज कैप्टन प्रसून सिंह, इंटरनेशनल पिस्टल शूटर हवलदार मो0 आरिफ सिपाही किशोर सिंह व अन्य उस्तादों ने अरुण का जोरदार स्वागत किया। कैप्टन प्रसून सिंह ने बताया कि यंग ब्लड चैम्पियनशिप में आर आर सी ओलम्पिक की तैयारी को ध्यान में रखकर ट्रेनिंग दी जाती है।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]