आर्थिक तंगी के त्रस्त अधेड़ नें फांसी लगाकर की खुदकशी

0
171

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता)  शनिवार सुबह अमरुद के पेंड में अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ  पुलिस नें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी 47 वर्षीय तुलाराम जाटव पुत्र शिवलाल जाटव का शव शनिवार सुबह फैजबाग पेट्रोल पंप के निकट अमरुद के बाग में फांसी पर झूलता हुआ मिला| घटना की जानकारी होनें पर मृतक का भाई अभय प्रताप मौके पर आ गया उसने शव की शिनाख्त की| मृतक की पत्नी कंठा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| चौकी प्रभारी फैजबाग दया महेश मौके पर आ गये| उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा | 

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]