आरोप: युवक को बंधक बनाकर जबरन किन्नर बनाया

0
109

फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला चिलाका निवासी विमल उर्फ सरजन पुत्र अमर सिंह को उसके मोहल्ले के ही किन्नरों ने फतेहगढ़ निवासी किन्नरों से मिलकर उसका गुप्तांग काटकर किन्नर बना दिया। अपना दर्द जब किसी और से नहीं कहा गया तो युवक 25 दिन बाद पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंच गया। किन्नर बने युवक ने मानवाधिकार आयोग में भी गुहार लगायी है।

[adrotate banner="3"]

चिलाका निवासी विमल उर्फ सरजन लगभग एक वर्ष पूर्व प्रेमनगर निवासी नरगिश उर्फ अल्लाहनूर, गुड्डी उर्फ शाबिर, बबलू, राजू, निजामुद्दीन के साथ रहने लगा था। विमल द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थनापत्र में यह आरोप लगाया गया है कि यह लोग उसे जबरन अपने साथ रखते थे व लगातार हिजड़ा (किन्नर) बनने का दबाव डालते थे। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी हीरा व राजू के यहां विमल को बंधक बनाकर भी रखा तथा वहां भी उस पर किन्नर बनने के लिए दबाव बनाते रहे। लेकिन विमल पूर्ण रूप से किन्नर नहीं बना।

बीते लगभग 25 दिन पूर्व नरगिश उर्फ अल्लाहनूर, गुड्डी उर्फ शाबिर, बबलू, राजू व निजामुद्दीन फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज हीरा व राजू के घर आये तथा प्रार्थी से कहा कि चलो तुमको तुम्हारे घर पहुंचा देते हैं। गाड़ी में बिठाकर नरगिश उर्फ अल्लाहनूर अपने निवास प्रेमनगर कायमगंज ले गये। वहां पर उसे चाय पीने को दी उसी से वह बेहोश हो गया। सुबह होश आया तो उसे परेशानी होने पर ज्ञात हुआ कि उसका गुप्तांग काटकर उसे किन्नर बना दिया गया। विमल मजबूरन इन्हीं के साथ बना रहा 8 दिन पहले उसे मौका मिलते ही भाग निकला तथा मंगलवार को उसने प्रार्थनापत्र देकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।

युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने इससे पहले भी कई लोगों को जबरन किन्नर बना चुके हैं। पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग व डीआईजी को भी प्रार्थनापत्र दिया है।

[adrotate banner="2"]