आयोग की सदस्य ने दिया महिला सशक्तिकरण पर बल

0
182

फर्रुखाबाद: अखिल भारत वर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा के द्वारा महिला मोर्चा का शपथ ग्रहण समारोह व जिला कमेटी का गठन किया गया|
नगर के ठंडी सड़क स्थित भारत भवन सभा भवन में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर अपने विचार रखे| इसके साथ ही उन्होंने महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतें सुनी और उनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश भी दिये| इस दौरान जिला महिला कमेटी का गठन भी किया गया| राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र कौशल,प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र कौशल, कैलाश सिंह शाक्य,सरिता शाक्य,दीपक गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष विनीता सारथी आदि रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]