आम आदमी पार्टी ने घोषित किये विधान सभा प्रभारी, लोकसभा के लिए आधा दर्जन आवेदन

0
106

फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी ने अब नगरिया क्षेत्र में सदस्यता अभियान तेजी से चलाने का निर्णय लिया है| 12 जनवरी को आवास विकास में सदस्यता अभियान का शिविर भी लगाया जा रहा है| इसी के साथ लोकसभा चुनाव के लिए भी कवायद शुरू हो गयी है| सूत्रो से मिली खबर के अनुसार अब तक लगभग आधा दर्जन लोगो ने आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया है|
aap
पार्टी के जनपद के पर्यवेक्षक अभिषेक मिश्रा ने बैठक कर लोकसभा तैयारियो की समीक्षा की और विधानसभा प्रभारियो की घोषणा की| सदर विधानसभा में विवेक यादव और परमानन्द वर्मा को जिम्मेदारी दी गयी है वहीँ कायमगंज में राघव पाठक और मोतीलाल विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे| भोजपुर विधानसभा में ऐनुल हसन और प्रबल प्रताब को जिम्मेदारी दी गयी वहीँ अमृतपुर विधानसभा में संगठन चलाने की जिम्मेदारी राममूर्ति यादव और प्रभुदयाल वर्मा को दी गयी है| संगठन के संयोजक अजय वर्मा ने अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाने के लिए कार्यकर्ताओ को उत्साहित किया|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
बैठक में अतुल शर्मा, शाहनवाज, राकेश अग्निहोत्री,विवेक यादव, सुधीश यादव, श्रीधर दुबे, अजय वर्मा, विष्णु नारायण अरोरा, देवकी नंदन गंगवार, प्यारे वारसी,आरती सक्सेना, प्रबल प्रताप सिंह, पवन दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

[adrotate banner="2"]