आमपासी के विवाद में प्रधान के देवर को गोली मारकर घायल किया

0
104

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर की प्रधान के देवर को ग्रामीणों ने ट्यूवेल के पानी की आमपासी को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को बीती रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गोली मारने व हत्या की साजिश रचने के आरोप में पांच लोगों के विरुद्व रिपोर्ट दर्ज की है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

harpalरसीदपुर निवासी हरपाल का गांव में ही ट्यूबेल लगा है। जिससे राजकुमार के खेत की सिंचाई किराये पर की गयी थी। जब हरपाल के भतीजे विनीत पुत्र अमर सिंह ने राजकुमार से आमपासी के 500 रुपये मांगे तो दोनो के बीच बीते दिनों ही विवाद हो गया था। उस समय एक बसपा नेता की पैरवी पर राजकुमार ने विनीत, उपकार पुत्र धर्मपाल, हरपाल व कंचन पुत्र कल्लू को शांति भंग के आरोप में बंद करवा दिया था। जिसको लेकर खुन्नस पहले से ही चली आ रही थी।

हरपाल का कहना है कि बीती रात लगभग 10 बजे वह अपनी छत पर पत्नी उमादेवी व पुत्र आकाश के साथ लेटा हुआ था। तभी बारिश आने पर जैसे ही छत से नीचे उतरा तो सामने खड़े राजकुमार पुत्र द्वारिका जाटव ने उसको गोली मारकर घायल कर दिया। उसके साथ मौजूद राकेश पुत्र द्वारिका जाटव, विनोद पुत्र प्यारेलाल, जयसिंह पुत्र लखन, द्वारिका पुत्र रघुनाथ ने भी मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। चीखपुकार करने पर ग्रामीण मौके पर आ गये। हरपाल के भाई समरपाल की पत्नी गांव की प्रधान है। जिस कारण भी दबंग खुन्नस मानते हैं।

[bannergarden id=”11″]

घटना की सूचना थाना मऊदरवाजा पुलिस को दी गयी। हरपाल की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार, राकेश, विनोद, जयसिंह, द्वारिका के खिलाफ धारा 147,148,149,307,120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीकांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभियुक्तों की जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।

[adrotate banner="2"]