आबकारी टीम ने बरामद की भारी मात्रा में कच्ची शराब

0
114

kchhci shrabshraab 1235फर्रुखाबाद: बीते दस दिन से जनपद में डेरा डाले कानपुर परिवर्तन की आबकारी महिला पुलिस टीम ने शनिवार को नगर में फिर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की| आबकारी टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग गये|

[adrotate banner="3"]

प्ररवर्तन कानपुर शालिनी सिंह और एसएसएफ रोमा गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम ने कोतवाली फतेहगढ़ के गिहार बस्ती नेकपुर और कई जगहों पर छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद कर नष्ट कर दी| टीम ने जमीन में दबी सैकड़ो लीटर लहन और कच्ची शराब के पाउच भी बरामद किये| आबकारी टीम के आने से हड़कम्प मच गया| आबकारी टीम की शालिनी सिंह ने बताया कि शनिवार को पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है|

इस दौरान एसएसएफ अनीता सिंह, सफीना, सरिता चौहान, आबकारी निरीक्षक संजय सिंह, विपिन राय आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]