आप पार्टी के सदस्य बनाने के नाम पर हुई अवैध वसूली

0
107

फर्रुखाबाद: दिल्ली में केजरीवाल के द्वारा झंडे गाड़ देने के बाद पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाकर स्थानीय कार्यकर्ता सदस्य बनाने के नाम पर अवैध वसूली में जुट गए है| दिल्ली में आप पार्टी ने एक दिन पहले ही 10 जनवरी से मुफ्त सदस्यता अभियान चलाकर 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है| रेलवे रोड पर ताजा ताजा आप पार्टी में शामिल हुए विष्णु नारायण अरोरा ने रेलवे रोड पर शिविर लगाकर सदस्य बनाये और सदस्यता शुल्क वसूला|
AAP FARRUKHABAD
टीवी और नेट मीडिया पर खबरे देखने पढ़ने वाली जनता आप पार्टी की मुफ्त सदस्यता की खबर मिलने के बाद ठगा महसूस कर रहे है| आम जनता में भी चर्चा है कि आप पार्टी में निचले स्तर पर वो सफाई नहीं है जो ऊपर के स्तर पर है| कई दिन पहले ही दिल्ली में इस बात की घोषणा की जा चुकी है कि 10 जनवरी से आप पार्टी सदस्य बनाने के नाम पर कोई शुल्क नहीं लेगी|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

शहर स्थित मठिया देवी मंदिर के पास लगाये गये आम आदमी पार्टी के निःशुल्क सदस्यता अभियान में नागरिकों की पार्टी में शामिल होने को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है। अभियान के पहले ही दिन दो सैकड़ा से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। आप के जिला प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी का कैम्प अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सदस्यता का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा। अगला कैम्प 12 जनवरी को आवास-विकास स्थित लोहिया मूर्ति के पास लगाया जाएगा। श्री शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अमेठी में आयोजित होने वाली जन विश्वास रैली में पहंुचने की भी अपील की है। सदस्यता कैम्प में विष्णु नारायण अरोड़ा, सुनील गांधी, परमानंद वर्मा, मुन्नी देवी, के आर यादव, राज गौरव पाण्डेय, विवके यादव, राजेश दीक्षित व सुधीश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[bannergarden id=”11″]
आप जिला संयोजक अतुल शर्मा ने बताया कि फॉर्म देर रात 11 बजे मिला था| जो छपने के लिए दिया है| शिविर लगाने वालो को फोटोकॉपी करा लेनी चाहिए थी|

[bannergarden id=”17″]

12 जनवरी को आम आदमी पार्टी का निशुल्क सदस्यता शिविर आवास विकास कॉलोनी में-
सदस्यता शिविर के आयोजक आप पार्टी के सदर विधानसभा प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि रविवार 12 जनवरी को आवास विकास कॉलोनी में शिविर लगाया जायेगा| सदस्यता लेने वाले वोटर आई डी कार्ड लेकर जाए| सदस्यता फॉर्म पर ईमेल और मोबाइल नंबर भी लिखा जा रहा है|

[adrotate banner="2"]