आप ने कार्यालय खोल विकलांग पार्टी पर बोला हमला, केके और मुकुल आमने सामने

0
134

AAP MUKUL TRIPATHIफर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी के चुनाव कार्यालय को खोले जाने के समय आप के प्रत्याशी ने विकलाग पार्टी के से लोक सभा के उम्मीदवार के के दीक्षित पर जमकर सवाल खड़े किये| उन पर आरोप लगाये गए कि कोई आमदनी न होने के बाद भी के के दीक्षित दो दो बड़ी गाडी कैसे चला रहे है पहले इसका हिसाब दे बाद में दूसरो पर सबाल खड़े करे | मुकुल त्रिपाठी सलमान खुर्शीद पर शांत नजर आये|

[adrotate banner="3"]

शहर के जसमई चौराहे के निकट कायमगंज वाई पास रोड पर आम आदमी पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला गया| कार्यालय का उदघाटन हुसैनपुर निवासी मजदूर वीर पाल से फीता काट कर कराया गया| सामान्य तरीके से खोले गये आप के कार्यालय पहुची उम्मीदवार मुकुल त्रिपाठी की पत्नी शशि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओ से भेट की|

इस दौरान आप के के प्रत्याशी मुकुल त्रिपाठी ने पत्रकारों के सामने जनपद की बदहाल सडको ,कानून व्यवस्था पर तो सवाल खड़े ही किये साथ ही साथ विकलाग पार्टी के प्रत्याशी के के दीक्षित पर जमकर हमला बोला और उनसे संपत्ति का हिसाब तक माग दिया | बताते चले कुछ दिनों पूर्व के के दीक्षित ने आप के प्रत्याशी मुकुल पर सवाल खड़े किये थे| आप के सयोजक अरविंद केजरीवाल पर अपने साथ धोखा करने का आरोप लगया था | दीक्षित का आरोप था कि जव केजरीवाल फर्रुखाबाद आये थे उस दौरान वह खुद मच पर मौजूद थे और केजरीवाल ने खुद उन्हें जनपद से चुनाव लड़ाने की बात कही थी, लेकिन बाद में अरविंद ने लोक सभा का टिकट मुकुल को दे दिया| केके दीक्षित का यह भी आरोप था कि मुकुल ने विकलागो के हित में कोई काम नही किया फिर भी मुकुल को टिकट देकर विकलागो के साथ धोखा किया गया है| के के दीक्षित के इस वयान के बाद से आप व विकलाग पार्टी के प्रत्याशी में मन मुटाव हो गया|
[bannergarden id=”8″]
आप के मुकुल त्रिपाठी ने आज विकलाग पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनकी संपत्ति व आमदनी के रास्तो पर सवाल खड़े कर दिये| उन्होंने कहा है कि जनता उन्हें चुनाव लड़ा रही है जनता ही यह फैसला करेगी की चुनाव किस तरफ जायेगा| उन्होंने सडको को तो बदहाल वताया लेकिन आज सलमान खुर्शीद के बारे में लगभाग चुप्पी साध गए कोई खास टिप्पणी नही की| इस दौरान जिला सयोजक अतुल शर्मा , अजय वर्मा ,विवेक यादव एनुल हसन भी मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]