नई दिल्ली: राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर मंगलवार दिन में हमला हुआ। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो घर के अंदर घुस रहे थे मुझपर हमले के लिए। लेकिन मेरे साथियों ने उन्हें रोक लिया फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों में चार-पांच लोग शामिल थे।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया है- ‘मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों। चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूंगा।इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाए।’
बताया जा रहा हैकि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर नई दिल्ली स्थित घर पर मंगलवार दिन में हमला हुआ। इसके साथ संजय सिंह ने एक न्यूज टेलीविजन चैनल पर बात करते हुए कहा कि हमलावर उनके खिलाफ और रामजन्मभूमि ट्रस्ट को लेकर नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था। हमले के बाद संजय सिंह ने कहा कि इन चंदा चोरों को जेल भिजवाकर रहूंगा। संजय सिंह ने ये भी बताया है कि कुछ महीने पहले भी मुझे मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की धमकी मिली थी।
गौरतलब है कि संजय सिंह ने लखनऊ में 13 जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर जमीन घोटाले के आरोप लगाए थे। इस दौरान संजय सिंह ने कहा था कि चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपये कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी। संजय सिंह ने इस मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताते हुए इसकी जांच सीबीआइ और केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय से करने की मांग की थी।
आप नेता संजय सिंह के घर हमला, नेमप्लेट पर कालिख पोत गये
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


