‘आप’ को देख BJP की भी निकल आई ‘टोपी’

0
220

BJP AAP TOPIएक तरफ अन्ना हजारे की सहयोगी किरण बेदी बीजेपी की वकालत कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ अन्ना के पुराने शिष्य अरविंद केजरीवाल का असर बीजेपी पर दिखाई पड़ने लगा है। इसका नजारा आज दिल्ली में साफ नजर आया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”17″]

आम आदमी पार्टी का असर अब बीजेपी पर साफ-साफ दिखने लगा है। आम आदमी पार्टी की टोपी के जवाब में बीजेपी की भी टोपी निकल आई है। इस टोपी का रंग आम आदमी पार्टी की सफेद टोपी से अलग है। इस टोपी में ‘मैं हूं आम आदमी’ की तर्ज पर ‘बीजेपी ही विकल्प’ लिखा है।
[bannergarden id=”8″]
केसरिया रंग की टोपी पहन कर आज बीजेपी के कार्यकर्ता राजघाट पर धरने पर बैठ गए। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और चुनावी वादों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]