‘आप’ के जनलोकपाल के साथ है कांग्रेस: लवली

0
236

LOVELYनई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस विधायक दल के नेता अरविंदर सिंह लवली का कहना है कि आम आदमी पार्टी को उनका समर्थन जारी रहेगा। लवली के मुताबिक उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस के समर्थन की चिट्ठी लिख दी है।

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस का कहना है कि अगर केजरीवाल बच्चों की तरह जिद करना छोड़कर संविधान के तहत जनलोकपाल बिल पेश करते हैं तो वो सरकार के साथ हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल की स्पीकर को लिखी चिट्ठी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लवली ने कहा कि कांग्रेस को लोकपाल के खिलाफ बताने वाला केजरीवाल का बयान पढ़कर उन्हें निराशा हुई है।

उधर आम आदमी पार्टी का कहना है कि लोकपाल बिल पेश करना असंवैधानिक नहीं है। आम आदमी पार्टी के मंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक सरकार आज ही विधानसभा में बिल पेश करने की कोशिश करेगी। मनीष ने कहा कि दिल्ली विधानसभा पर लगाए गए गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश असंवैधानिक हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर बिल पास नहीं हुआ तो वो सत्ता छोड़ देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा पहुंचते ही स्पीकर से मुलाकात की।[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]