‘‘आप’’ का दावा अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पालिका कर रही पक्षपात

0
101

फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी के जिला सचिव की तरफ से जारी वयान में कहा गया कि नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापारियों व फुटपाथ दुकानदारों के साथ पक्षपात किया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विनोद दत्त दीक्षित ने कहा कि रोड के किनारे स्थित नाली पर पड़ीं पटियां व अन्य अतिक्रमण को हटाने में पालिका कर्मियों द्वारा खुलेआम पक्षपात किया जा रहा है। कहीं कहीं पर जान बूझकर कुछ विशेष कारणों से अतिक्रमण की अनदेखी कर दी गयी है। विनोद दीक्षित ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा फुटपाथ पर मात्र कुछ सौ रुपये लागत से दुकान लगाये अत्यंत निर्धन दुकानदारों से 100- 200 रुपये का जुर्माना लगा देना अत्यंत अमानवीय है। जो अभियान के द्वारा खुलेआम किया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]