आप का असर- चीनी मिल में घटतौली के खिलाफ किसानो ने खोला मोर्चा

0
120

kaimganj Sugar Millफर्रुखाबाद: (कायमगंज): देश में दिल्ली से उठा भ्रष्टाचार का मुद्दा गाव गाव पहुच रहा है| आम आदमी से लेकर नेताओ के सुर बदलने लगे है| फर्रुखाबाद के चीनी मिल में घटतौली का आरोप लगा कर किसानों ने न केवल हंगामा काटा बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूक दिया है| अब चीनी मिल में किसानो के गन्ने को कम तौल कर चीनी में घोटाला करके माल कामना मुश्किल होने वाला है| गन्ने का रंग फीका बता जीएम ने गन्ना तौलने से किया इंकार। इसी अफरा-तफरी के बीच चीनी मिल सिक्योरिटीगार्ड ने एक किसान के जड़ा थप्पड़। प्रधान प्रबन्धक की घुड़की से आक्रोशित किसानों ने गन्ने खींचकर तथा ईट पत्थर बरसाये।

[adrotate banner="3"]

Kaimganj Sugar Mill1किसान सहकारी चीनी मिल कायमगंज के गेट पर गन्ना तुलाने आये किसानों ने कहा कि जिस कांटे पर किसानों का गन्ना तौला जा रहा है। यह कांटा २० प्रतिशत घटतौली के हिसाब से सैट किया गया है। जिससे किसानों का एक कुन्तल के स्थान पर 80 किलो गन्ना तौल पर्ची में अंकित किया जा रहा है। किसानों का कहना था कि इसी मिल गेट पर लगा कांटा जहां क्रय केन्द्रों से आने वाला गन्ना तौला जाता है वह सही है। उसी कांटे से हम लोगों के भी ट्रैक्टर ट्राली तौले जाएं या फिर यह कांटा सही किया जाए। किसान बता रहे थे कि कांटे की हेराफेरी का पता उन्होंने मिल में गन्ना लाने से पहले अपनी ट्रैक्टर ट्राली की तौल प्राइवेट कांटे से करायी,ता ेघटतौली का पता चला। किसान यह आरोप लगा ही रहे थे कि तब तक मिल के एक सिक्योरिटीगार्ड ने गढिय़ा जगन्नाथ निवासी गन्ना कृषक राजीव कुमार के चांटा जड़ दिया। बस किसानों का गुस्सा भड़क उठा। इसमें जीएम ने यह कहकर आग में घी डालने का काम तब कर दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
जब उन्होंने किसानों को कड़ी घुड़की देते हुए कहा कि तुम लोग फीके रंग का गन्ना ला रहे हो । जिस गन्ने का रंग काला पड़ चुका है, उसे वापस ले जाओ ऐसा गन्ना नहीं तौला जा सकता। इसी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। किसानों ने जीएम के व्यवहार और अपने साथी किसान की पिटाई से आक्र ोशित होकर मिल सिक्योरिटी गार्डों की सख्ती से निपटने के लिए हाथों में गन्ने खींच लिए और मिल परिसर में पड़े ईट-पत्थर के गुम्मे फेंकना शुरू कर दिया। जीएम ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। काफी देर तक अफरा-तफरा और आक्रोशयुक्त माहौल में पुलिस के पहुंचने के बाद जैसे-तैसे मामला फिलहाल शान्त तो हो गया है। किन्त्ुा इस घटना से पूरे क्षेत्र का गन्ना उत्पादक किसान काफी आक्रोशित है। मिल परिसर में जब यह हंगामा हो रहा था। उस समय जयकिशन,शिवपाल,सुमित हरीसिंह ,हरपाल सिंह,राहुल व संजय, दिलीप सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

[adrotate banner="2"]