आपसी विवाद में जेठ ने महिला को पीटा, हालत गंभीर

0
122

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर निवासी नन्हें जाटव की 30 वर्षीय पत्नी कविता को उसके ही जेठ ने जमकर ईंट पत्थर से घायल कर दिया। घायल हालत में कविता को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार नन्हें जाटव छपाई के कारखाने में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी कविता अकेली थी। गुरुवार शाम कविता का जेठ बबलू पुत्र नेकसे दारू के नशे में छत पर चढ़कर पड़ोसी को गाली गलौज कर रहा था। कविता ने बबलू को गाली देने से मना किया जिस पर उसने नशे की हालत में कविता के ऊपर ही ईंटा पत्थर चला दिया। जिससे कविता घर में ही बेहोश होकर गिर गयी। सूचना मिलने पर नन्हें जाटव घर पहुंचा और अपनी पत्नी को लोहिया अस्पताल लेकर आया। जहां कविता को डाक्टरों ने भर्ती कर लिया। लेकिन डाक्टरों ने हालत गंभीर होने की बजह से उसे रिफर कर दिया।

[adrotate banner="2"]