आपसी विवाद में फौजी जीजा ने साले का कान ही काट लिया

0
102

फर्रुखाबाद: जीजा साले का रिश्ता बहुत ही करीबी माना जाता है। लेकिन कभी-कभी यह रिश्ता एक दूसरे के खून का प्यासा भी हो जाता है। आर आर सी निवासी एक सैनिक ने आपसी विवाद के चलते अपने सगे साले का कान ही काट डाला। साले की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="3"]

थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम पट्टी मदारी निवासी 26 वर्षीय इन्द्रजीत माथुर पुत्र रामचन्द्र माथुर को जानकारी मिली कि उसका जीजा आर आर सी 309 जोकि राजपूत रेजीमेंट सेन्टर में सैनिक है। उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहा है। जिसके विवाद को निबटाने के लिए इन्द्रजीत अपने जीजा प्रदीप कुमार के घर मामले को निबटाने के लिए पहुंचा और प्रदीप कुमार से इस सम्बंध में बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान सैनिक प्रदीप कुमार ताव पकड़ गया और उसने पहले साले इन्द्रजीत माथुर के साथ मारपीट की और उसके बाद मुहं से कान काट दिया। काट कटकर जमीन पर गिर गया।

जैसे तैसे इन्द्रजीत वहां से जान छुड़ाकर भागा और अपने पिता रामचन्द्र को सूचना दी। सूचना मिलने पर इन्द्रजीत के पिता व मौसा मौके पर पहुंचे और इस सम्बंध में शिकायत आर्मी अधिकारियों से की। इन्द्रजीत की तहरीर पर सिपाही प्रदीप कुमार के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। रात तकरीबन 1 बजकर 15 मिनट पर पुलिस ने इन्द्रजीत का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

[adrotate banner="2"]