फर्रुखाबाद: जिला मुख्यालय फतेहगढ़ पर अयोध्या मामले पर लेकर बुलाई गयी पीस कमेटी की बैठक में कहा गया कि सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट लाइक या शेयर करने वाला भी बराबर का दोषी माना जायेगा| उसके खिलाफ भी कार्यवाही हो सकती है|
कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त एसबी बोबडे ने आईजी मोहित अग्रवाल नें पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित किया| मंडलायुक्त नें कहा कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला दे उसे सभी को सम्मान पूर्वक मानना चाहिए| फैसला कभी भी आ सकता है| जनपद के सभी थानों को एलर्ट पर रखा गया है| थानों में बनाये गये डिजिटल बालंटियर सोशल मीडिया की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे| जो सोशल मीडिया पर गलत संदेश प्रसारित होनें पर उसे तत्काल पुलिस को सूचना देंगे|
उन्होंने कहा फैसला आने पर कोई भी जुलूस नही निकाला जायेगा | सभी लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखे| इस तरह के लोगों पर भी नजर रखी जाए जो राजनैतिक लाभ के लिए क्रांति फैलाते है| तनाव पैदा होनें की सूचना तत्काल पुलिस को दें| उन्होंने कहा जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखें|
मंडलायुक्त नें कहा कि यदि कोई सोशल मीडिया पर आये आपत्ति जनक मैसेज को लाइक और शेयर करता है तो वह भी बराबर का दोषी माना जायेगा| उन्होंने पुलिस को निर्देश दिये की कौन कौन से तत्व है जो तनाव फैला सकते है उन प[पर नजर रखी जाए| शासन चाहता है शांति व्यवस्था भंग ना हो यदि कोई शांति व्यवस्था भंग करता है तो मुंह तोड़ जबाब दिया जायेगा| क़ानूनी कार्यवाही होगी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा आदि रहे|
आपत्ति जनक मैसेज लाइक या शेयर करने वाला भी होगा दोषी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


