आनर किलिंग : युवक को सरेआम फांसी

0
115

fansiलखनऊ:बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में आज एक गाव के लोगों ने सरेआम फांसी का फंदा डालकर युवक को फांसी पर लटका दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
दरअसल, सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गाव नगला छोना निवासी इंदर के बेटे लाला को टोटा गाव में कुछ लोगों ने एक महिला के साथ आपित्तजनक हालात में देख लिया।
इसके बाद गाव के लोग जुटे और युवक को पकड़कर शीशम के पेड़ से बाध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की और बाद में पेड़ से फासी का फंदा डालकर मौत के घाट उतार दिया। मामले को लेकर दोनों गावों के बीच तनाव है। हालांकि पुलिस ने आनर किलिंग से इन्कार किया है और जांच के बाद ही कुछ बता पाने की बात कह रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]