आनंद हत्याकाण्ड: शिक्षा मित्र ने की दूसरे प्रधानाध्यापक की तैनाती की मांग

0
131

rajeswari siksha mitraफर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम रामनगर कुड़रिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश सिंह की बीते 7 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। रामनगर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ने दूसरे प्रधानाध्यापक की तैनाती की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

शिक्षामित्र राजेश्वरीदेवी ने कहा है कि उसके विद्यालय के प्रधानाध्यापक की विगत दिवस हत्या हो जाने तथा एक शिक्षामित्र का स्थानांतरण अन्यत्र होने के फलस्वरूप वर्तमान में वह एक मात्र ही शिक्षामित्र शिखण कार्य के लिए शेष है ऐसी परिस्थिति में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है।

शिक्षिका ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि विद्यालय में सहायक अध्यापक/प्रधानाध्यापक की नियुक्ति प्राइमरी पाठशाला रामनगर कुड़रिया में तैनात किया जाये ताकि विद्यालय का शिक्षण कार्य सफलता पूर्वक हो सके। बच्चों की परीक्षायें सन्निकट है, यदि पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो पाती है तो बच्चों का भविष्य चौपट हो सकता है तथा प्रशिक्षण में भी अवरोध हो रहा है।

[adrotate banner="2"]