फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने जनपद की चौकियों में तैनात आधा दर्जन से अधिक पुलिस के उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिये।
[adrotate banner="3"]
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लाइन में तैनात उपनिरीक्षक रामकृपाल को बीबीगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसआई नरेन्द्र प्रसाद को लाइन से सेन्ट्रल जेल, सेन्ट्रल जेल में तैनात चौकीइंचार्ज देवी सिंह को फतेहगढ़ कोतवाली, एसआई अमित कश्यप को पुलिस लाइन से कोतवाली फर्रुखाबाद सुबोध उपाध्याय को लाइन से कोतवाली फर्रुखाबाद, जगत नारायण को लाइन से पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। एसआई नरेन्द्रबाबू को लाइन से फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात किया गया है।
[adrotate banner="2"]

