आधार कार्ड बनवाने को लेकर तहसील में विवाद

Iaadhaar kardफर्रुखाबाद: आधार कार्ड बनबाने को लेकर तहसील परिसर में लगे कैप में अचानक कुछ लोगो ने कर्मचारियों पर घुसखोरी करने का आरोप लगा दिया तो कर्मचारी भडक गये और उन्होंने भीड़ से ही अभद्रता का दी| जैसे तैसे मामले को शांत किया जा सका|

सोमबार को तहसील में रोज की ही तरह भीड़ थी| कर्मचारी लाइन से लोगो के आधार कार्ड नही बना रहे थे तो कुछ लोगो ने आरोप लगा दिया की जो पैसे दे रहा है उसका नंबर पहले आ रहा है जो पैसे नही दे रहा उसका नम्बर कई घंटे बाद आ रहा है| इस बात पर कर्मचारी आक्रोशित हो गये| मामला तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी के सामने गया तो भीड़ और अधिक आक्रोशित हो गयी|

जिस पर तहसीलदार ने सभी को हिरासत में लेने चेतावनी दी| एक मिडिया कर्मी से भी अभद्रता की गयी| आधार कार्ड बनाने के नाम पर पहले भी अबैध बसूली की शिकायत मिल चुकी है|