आधार कार्ड के माध्यम से ‘युवा’ होते ही घर पहुंचेगा वोटर आईडी

0
345

coloured voter id cardडेस्क: युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति ज्यादा जागरूक बनाने के लिए चुनाव आयोग ने नई पहल की है। चुनाव आयोग की इस नई पहल के मुताबिक, अब देश में युवाओं के 18 साल की उम्र को छूते ही मतदाता सूची में जोड़ लिया जाएगा। इन युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए चुनाव आयोग या बूथ नहीं जाना होगा।

[adrotate banner="3"]

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोडऩे के लिए अलग से फॉर्म नहीं भरना होगा। मतदाता सूची में अब नाम आधार कार्ड के जरिए जोड़ लिए जाएंगे। चुनाव आयोग अब आधार कार्ड को मतदाता सूची से जोडऩे पर काम कर रहा है। इस नई योजना के 15 अगस्त 2015 तक बनकर तैयार होने की संभावना है। आधार कार्ड की जानकारी बदलने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन कर सुधार करवाना भी आसान हो सकेगा। इस योजना के तहत पहले उन लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे, जिनका आधार कार्ड बन चुका है। लेकिन 15 अगस्त के बाद आधार कार्ड बनते ही इसका सीधा संबंध चुनाव आयोग के सिस्टम से हो जाएगा।

[adrotate banner="2"]