फर्रुखाबाद: आगामी लोग सभा चुनाव के लिये बीजेपी ने अपना कील-कांटा एकत्रित करना शुरू कर दिया है| जिसके चलते बीजेपी नव मतदाता अभियान को गति देने का काम कर रही है| नव मतदाता अभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस आतंकियों का समर्थन कर रही है|
नव मतदाता अभियान के कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण मुरारी शुक्ला ने फर्रुखाबाद मंडल में नवमतदाता बनाने का अभियान चलाया| उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 18 जनवरी 2018 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को नव मतदाता अभियान के तहत वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है|
उन्होंने कहा की जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है गुंडा राज खत्म हो गया है| पिछली सपा व बसपा सरकार की सरकरों ने जनता को लूटने का काम किया| कांग्रेस पार्टी आतंकियों को समर्थन देती है| इस लिये देश कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये|
जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, वीरेन्द्र कठेरिया, हिमांशु गुप्ता, आकाश शाक्य, संजू शर्मा आदि रहे|
आतंकियों का समर्थन कर रही कांग्रेस पार्टी: भाजपा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


