आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का प्रयास कर रही भाजपा: सीएम योगी

0
123

कन्नौज:समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विपक्ष पर जमकर बरसे। इत्रनगरी में इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कन्नौज के छिबरामऊ के विद्या प्रकाश महाविद्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जहां आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने एवं अलगाववाद का खात्मा करने का प्रयास कर रही है। वहीं यह सब कांग्रेस को खऱाब लग रहा है। भाजपा इनको समाप्त कर देश की अखंडता को बचाए रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई वह दलित, पिछड़ा, शोषित सभी वर्ग के लोगों के लिए है। इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कन्नौज के इत्र को विश्व के शीर्ष पटल तक पहुंचाने को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की नीति अपनाई जा रही है। कन्नौज की खुशबू पूरे विश्व में बिखरेगी। आज भाजपा सरकार में प्रदेश पूरी तरीके से दंगामुक्त है। भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। अब सूबे में माफियाओं के लिए भी कोई जगह नहीं है। भाजपा सरकार स्वच्छता व पारदर्शिता का भाव रखकर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा देश में दलितों का सम्मान सुरक्षित है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण राज्य मंत्री अर्चना पांडे ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना करवा कर दिया है। इसी प्रकार भगवान परशुराम, वीर योद्धा महाराणा प्रताप एवं अहिल्याबाई होल्कर जैसी वीरांगना की प्रतिमाओं को भी लगाया जा रहा है। प्रदेश में जब वीरांगना की प्रतिमाएं स्थापित होगी, तो नारी सम्मान होगा।
उन्होंने कहा जिस प्रकार काशी विश्वविद्यालय में दलितों को आरक्षण प्राप्त है, इसकी मांग को अलीगढ़ विश्वविद्यालय, जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के लिए क्यों नहीं उठाया जाता है। यह केवल तुष्टीकरण की राजनीति है। लोगों को समझ कर इसका जवाब देना होगा।
फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, सुब्रत पाठक, मानमेंद्र सिंह सीएम के साथ मंच पर रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]