आतंकवाद के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री का पुतला

0
105

JHANGANJ (FARRUKHABAD) : देश की सीमा पर आतंकवादियों व विदेशियों द्वारा मारे जा रहे जवानों को लेकर जहानगंज चैराहे पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया।

[adrotate banner="3"]

BJPबीते दिनों भारत पाकिस्तान की सीमा पर पांच सैनिकों के शहीद हो जाने से पूरे देश में उबाल आया हुआ है। रविवार को जहानगंज में भाजपाइयों द्वारा सरकार के खिलाफ रैली निकालकर भड़ास निकाली गयी। जुलूस जहानगंज सोसाइटी से गांवों में घूमते हुए डा0 के एम त्रिपाठी के हास्पिटल से होते हुए लाला राम प्रधान के आफिस से होते हुए व जहानगंज चैराहा पर पहुंचा। जहां पर भाजपाइयों ने जोरदार नारेबाजी की और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंक दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

भाजपाइयों ने कहा कि गांव-गांव में आतंक हो रहा है। सीमा पर आये दिन जवानों को मार bjp1दिया जाता है लेकिन सरकार चुपचाुप बैठी है और गरीब जनता लगातार लुट रही है।

इस दौरान राज किशोर भदौरिया मण्डल अध्यक्ष भाजपा, साहबाद के पूर्व सांसद राघवेन्द्र सिंह, प्रवीन कटियार, धर्मराज भदौरिया सेक्टर प्रभारी, अरुण कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार कटियार सौरभ कटियार, अनूप कटियार, श्याम सिंह खटिक, दिनेश पाल, रमन कटियार एडवोकेट, राहुल कटियार, पुष्पेन्द्र, आदि लोग मौजूद रहे।

[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”18″]

[adrotate banner="2"]