आतंकवाद के खात्मे के लिए भगवान बुद्ध के आदर्शो की जरूरत:दलाईलामा

0
123

dlaee lama.jpg 23फर्रुखाबाद:जनपद प्रवास पर आये बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने पुरे विश्व के विभिन्य पहलुओ पर मिडिया से बात की| जिसमे उन्होंने ने सबसे अहम मुद्दा आतंकबाद को बताया| उन्होंने के कहा की आज आतंकबाद के खात्मे के लिए भगवान बुद्ध के आदर्शो की जरूरत है|

[adrotate banner="3"]

विवादित स्तूप के निकट बौद्ध अनुाईयो के साथ पूजा आदि करने के बाद दलाईलामा ने मिडिया से बात की| उन्होंने कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है। भारत, अमेरिका व जापान प्रगतिशील देश हैं। तीनों की दोस्ती से विकास होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत यात्रा से अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है।आज महात्मा गांधी की पुण्य तिथि है। वे अहिंसा के पुजारी थे। मैं व्यक्तिगत रूप से महात्मा गांधी व नेल्सन मंडेला का समर्थक हूं। पुरे विश्व को महात्मा गांधी के आदर्शो का पालन करना चाहिए| उन्होंने बताया वह 55 वर्ष पहले संकिसा आए थे, तब से अब काफी विकास हुआ है।

संकिसा का विकास होने से यहां के सभी लोगों को लाभ मिलेगा।उन्होंने एक प्रश्न के जबाब में कहा की बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से एशिया के सभी देशो को लाभ मिलेगा| इसके साथ ही साथ जापान के साथ भारत के संबंध के भी मजबूत होंगे|

उन्होंने कहा की वैसे तो विश्व में महापुरुषों को पह्चान है| लेकिन उनकी मृत्यु के बाद ही वह अधिक चर्चा में आ पाये| धर्म गुरु ने कहा की 26000 वर्षो पूर्व भगवान बुद्ध के दिये दर्शन और आदर्शो की आज पूरे विश्व को जरूरत है| ऐसी के साथ उन्होंने विश्व में आतंकवाद की समस्या को सबसे अधिक गंभीर बताया कहा की आज के आतंकबाद के युग में भगवान बुद्ध के आदर्शो और दर्शन की पूरे विश्व को जरूरत है| विश्व को उनके दर्शन मार्ग पर चलकर शांति लानी चाहिए|

[adrotate banner="2"]