आडवाणी ने सामने रखा दर्द, पढ़िए पूरी चिट्ठी

0
113

19dec-lk-advani-2009भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाए जाने से खफा लालकृष्‍ण आडवाणी ने एक बार फिर चिट्ठी बम फोड़ा है। आज दिन भर आडवाणी को मनाने की कोशिशें जारी रहीं, लेकिन आखिरकार भाजपा को कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर अपनी नाराजगी जताई।

[adrotate banner="3"]

इस पत्र में उन्होंने लिखा, ‘आज दोपहर को जब आप मुझे आज के संसदीय अधिकरण की बैठक की सूचना देने आए थे, तब मैंने अपने मन की व्यथा के बारे में, आपके कार्यसंचालन के बारे में और आज की बैठक के कार्यसंचालन को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की थी।”
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
आडवाणी ने लिखा, “मैंने आपको उस समय कहा था कि मैं विचार करूंगा क‌ि इस बैठक में आकर सभी सदस्यों को अपनी बात से अवगत कराऊं या नहीं। लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि इस बैठक में न आना ही उचित होगा।”

[adrotate banner="2"]