आडवाणी और रामदेव को मिलेगा पद्म सम्मान!

0
126

padmनई दिल्ली:पद्म सम्मान की लिस्ट तैयार हो गई है। इस साल दो राजनेताओं को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। पद्म पुरस्कारों की संभावित सूची में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पद्म सम्मान दिया जा सकता है।

[adrotate banner="3"]

बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर को भी पद्म पुरस्कार मिल सकता है। खेल जगत की दिग्गज हस्तियों में से हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी संधू और कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

फिल्म और गीत-संगीत से जुड़ी कई हस्तियों को भी पद्म सम्मान से नवाजा जा सकता है। अभिनेता दिलीप कुमार, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, निर्देशक संजय लीला भंसाली, सलीम खान और प्रसून जोशी भी पद्म पुरस्कारों की रेस में हैं।

वहीं केंद्र सरकार की तरफ से पीआईबी ने ट्विट कर जानकारी दी है कि जो नाम मीडिया में चल रहे हैं वो सिर्फ अटकलें क्योंकि सरकार ने अभी किसी के नाम का ऐलान नहीं किया है। इन अवॉर्ड्स का ऐलान हर साल 25 जनवरी की शाम को होता है। इस साल भी 25 जनवरी को ही होगा।

[adrotate banner="2"]