आठ बार मतदान करने वाला किशोर गिरफ्तार, पोलिंग टीम सस्पेंड, पुनर्मतदान की संस्तुति

0
213

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आठ बार बीजेपी के पक्ष में मतदान करने वाले किशोर के खिलाफ पुलिस नें मुकदमा दर्ज करनें के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| लापरवाही पाये जानें पर पोलिंग टीम को निलंबित भी किया गया है | पुनर्मतदान की संस्तुति भी की गयी है|
दरअसल 13 मई को चौथे चरण के मतदान के दौरान के अलीगंज विधान सभा के अंतर्गत थाना नयागाँव के ग्राम खिरिया पमारान बूथ संख्या 343 पर प्रधान अनिल ठाकुर के 17 वर्षीय पुत्र नें फर्जी मतदान लगभग 7 से 8 बार किया| जिसका वाकायदा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद वायरल भी किया| वीडियो को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी नें अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया| जिसके बाद किशोर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया| आरोपी को जिला प्रोवेशन अधिकारी की अभिरक्षा में दिया गया है|
जिला निर्वाचन अधिकारी डा.वीके सिंह ने बताया कि लापरवाही पाए जानें पर खिरिया पमारान की पोलिंग पार्टी को निलंबित कर दिया गया है| वही स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए बूथ पर पुनर्मतदान की संस्तुति चुनाव आयोग से की गयी है| आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]