आठ किलो चांदी और 150 ग्राम सोना सहित शातिर चोर को दबोचा

0
139

MAARKNDEY AAROPI CHOR 8.JUN 2016फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में लेखपाल मान सिंह और अन्य कई जगह घटना को अंजाम दे चुके शातिर चोर को पुलिस ने चोरी की 8.50 किलो चांदी और 150 ग्राम सोने सहित शातिर को दबोच लिया|

[adrotate banner="3"]

पुलिस के अनुसार बीते 24-25 अप्रैल की रात लेखपाल मान सिंह के घर चोरी और बीते 10-11 मई की रात असफाक खां के मकान से चोऋ की गयी थी| कस्बा पटियाली में बीते 29 अप्रैल को दडकैती डालने में आरोपी मारकण्डेय शर्मा पुत्र रामसेवक निवासी रेहा मऊदरवाजा को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था | पुलिस ने अनुसार उसके पास से 1 तमंचा 315 बोर का मिला| करधनी व कमर पेटी 8,पायल 33 , तोडियां 35 , लच्छा 11, कालेट चैन सहित दो, वालो में लगाने वाले कांटे मय चेन, बाजू बंद 5, खडुआ 1,गले की सुतिया 3 चाबी के गुच्छे, 1 चूड़ी, 1 जंजीर चांदी की बरामद कर ली| पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी सीपी स्कूल तिराहे से दिखाई है| आरोपी पर पहले भी कई मुकदमा दर्ज है|

वही 4 सोने की जंजीर, 5 अंगूठी, 8 वाला, 3 चुडियां, 2 लाकेट भी पुलिस ने बरामद कर लिये| स्वात टीम ने उसे थानाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | पकड़े गये माल की कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई गयी है| पुली अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मीयो को बधाई दी है|

[adrotate banner="2"]