टीवीएस एजेंसी से बदमाशों ने दिन दहाड़े गुल्लक लूटी, एक गिरफ्तार

0
151

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): थाना व कस्बा शमशाबाद स्थित कृष्णा आटो सेल्स की दुकान से मोबिलआयल व शीशा खरीदने के बहाने आये बाइक सवार आधा दर्जन लुटेरों ने दिन दहाड़े गुल्लक लूट ली। बाइक सवार लुटेरों को दौड़ाकर एक लुटेरे को पकड़ लिया।

[adrotate banner="3"]

शमशाबाद बाजार में थाने से चंद कदम की दूरी पर अनुज कुमार व उपेन्द्र यादव का साझे में कृष्णा आटो सेल्स के नाम से टीवीएस का शोरूम है। शाम को लगभग 4 बजे तीन बाइकों पर सवार 6 युवक शोरूम पर आये। सभी लुटेरे अलग अलग चीजें शोरूम से मांगने लगे। पहले बाइक सवारों ने शोरूम मालिक से बाइक में डालने के लिए मोबिलआयल मांगा, दूसरे बाइक सवार ने शीशा, तीसरे ने तब तक गुल्लक में झपट्टा मार कर उसमें रखे 35 हजार 100 रुपये उड़ा दिये और सभी लुटेरे एक साथ भाग खड़े हुए।

लुटेरों को गुल्लक लूटकर भागता देख शोरूम मालिक व इधर उधर मौजूद लोग लुटेरों के पीछे दौड़े लेकिन सभी लुटेरे भाग गये। तभी एक लुटेरा बाजार में ही स्थित एक मेडिकल स्टोर पर खड़ा दिखायी पड़ गया। लोगों ने उसकी बाइक भी पहचान ली। उसे पकड़कर पहले तो खूब पिटायी लगायी बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गये लुटेरे ने अपना नाम किशन कुमार पुत्र नत्थू नट निवासी हथियापुर मऊदरवाजा बताया है। पकड़ा गया युवक पेशेवर लुटेरा बताया गया है। पुलिस घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके पांच अन्य लुटेरों की तलाश में जुट गयी।

[adrotate banner="2"]