आज फिर थाने में हाजिर होंगी राधे मां, होगी पूछताछ

0
105

radhemaanw1मुंबई: विवादों से घिरीं राधे मां को आज एक बार फिर कांदीवाली पुलिस थाने में हाजिर होना होगा। दहेज आरोप में फंसी सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां से मुंबई पुलिस आज फिर पूछताछ करेगी। राधे मां को बॉम्बे हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर अग्रिम राहत 27 अगस्त तक मिली हुई है, लेकिन उन्हें इस दौरान हर बुधवार को कांदीवली पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी है।

[adrotate banner="3"]

एक 32 साल की महिला ने सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है राधे मां के उकसाने पर उसके ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे पहले भी बीते शुक्रवार को राधे मां से मुंबई के कांदीवली पुलिस स्टेशन में करीब साढे चार घंटे तक पूछताछ हुई थी। बताया जा रहा है कि राधे मां से पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।

उधर, राधे मां की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है। लुधियाना में एक एनजीओ ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए राधे मां के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं राधे मां के समर्थन में काली मां से उनकी तुलना कर सिंगर सोनू निगम खुद भी विवादों में घिर गए हैं। लुधियाना में केस दर्ज कराया गया है। दरअसल बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने राधे मां का बचाव करते हुए उनके छोटे कपड़े पहनने पर विरोध करने वालों पर कटाक्ष किया था।

[adrotate banner="2"]