आजम ने मां का दूध पिया हो तो जय श्रीराम कह कर देख लें’

0
140

SAKHIअगर हम अल्लाह ओ अकबर बोल सकते हैं तो फिर आजम खान जय श्री राम क्यों नहीं बोल सकते? इसके अलावा साक्षी महाराज ने आजम खान को नमाज पढ़ने की नसीहत देने को लेकर भी घेरा।

[adrotate banner="3"]

साक्षी महाराज ने कहा है कि हम भारतीय संस्कृति के लोग हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे यहां अल्लाह में, खुदा में, गॉड में, राम में, कृष्ण में और ईश्वर में कोई अंतर नहीं है। हम अल्लाह ओ अकबर कह सकते हैं। आगे उन्होंने कि क्या आजम खान ने अपनी मां का दूध पिया है कि एक बार जय श्रीराम कह दें?

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान पर पलटवार किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि अगर हम अल्लाह ओ अकबर बोल सकते हैं तो फिर आजम खान जय श्री राम क्यों नहीं बोल सकते?गौरतलब है कि योग को लेकर गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्‍यनाथ के बयान पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान ने पलटवार करते हुए कहा कि आदित्यानाथ नमाज पढ़ें तो उनकी सेहत और दिमाग दोनों ठीक होगा। आजम खान ने कहा कि किसी धर्म को किसी और पर जबरदस्ती नहीं थोपा जा सकता है।

[adrotate banner="2"]