आजम खान के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश

0
76

azzमुरादाबाद:उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। वादी पक्ष की बहस सुनने के बाद सीजेएम कल्पना ने निर्णय सुरक्षित कर लिया था। उसी मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया गया।

[adrotate banner="3"]

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी शिवसेना के नेता विनीत भटनागर ने आजम खां के खिलाफ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के रामपुर में मनाए गए जन्मदिन पर होने वाले खर्चे संबंधी विवादित बयान को लेकर 21 नवंबर 2014 को सीजेएम कोर्ट में केस दायर किया था।

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को अपने बयान से विवादित बनाने वाले आजम खान ने शाही बग्गी से लेकर तमाम शान ओ शौकत पर हुए खर्चे को तालिबानी समेत अन्य आतंकी संगठनों से मिलने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद तमाम समाचार चैनलों से लेकर प्रिंट मीडिया में बहस छिड़ गई थी।

5 जनवरी को अदालत में बहस हुई और वादी के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद सीजेएम कल्पना ने अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया था।

[adrotate banner="2"]