आजम खान की पत्नी ने राज्यसभा सीट ठुकराई

0
124

AMAR MULAYAMनई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से अपने कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे पूर्व सांसद नीरज शेखर को राज्यसभा का टिकट दिया है। हालांकि पार्टी को झटका देते हुए तंजीम फातिमा ने ये टिकट लौटा दिया है।

[adrotate banner="3"]

सपा ने एक विज्ञप्ति में छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इनमें डॉ फातिमा और नीरज शेखर के अलावा सपा के महासचिव डॉ रामगोपाल यादव, कोषाध्यक्ष डॉ चंद्रपाल यादव लखीमपुर खीरी के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा और संभल के जावेद अली खान शामिल थे। लेकिन तंजीम फातिमा ने मुलायम सिंह का शुक्रिया अदा करते हुए टिकट लेने से इनकार कर दिया है।

महत्वपूर्ण बात ये भी है कि सपा में कभी सबसे ज्यादा ताकतवर महासचिव रहे अमर सिंह की पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकातें रंग नहीं लाईं और सपा से राज्यसभा सीट मिलने की तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। सिंह के राजनीतिक विरोधी मोहम्मद आजम खान की पत्नी को टिकट देकर सपा ने उन्हें राजनीतिक संदेश भी दे दिया। लेकिन पार्टी का ये दांव अब उल्टा पड़ता दिख रहा है क्योंकि तंजीम ने ये टिकट लौटा दिया है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]