आजम खां ने चार अन्य मंत्रियों के साथ दोबारा शपथ ली

0
101

राज्यपाल बीएल जोशी ने 15 मार्च को अखिलेश यादव सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अधूरी शपथ लेने के कारण रविवार को आजम खां को दोबारा मंत्री पद की शपथ दिलायी। राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिपरिषद में 15 मार्च को राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चार मंत्रियों को प्रोन्नत कर उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलायी।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि 15 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 19 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। तब कैबिनेट मंत्री बनाये गये खां ने गोपनीयता की शपथ तो दो बार ले ली जबकि उनसे पद की शपथ छूट गयी थी।

शपथ ग्रहण के अगले ही दिन एक स्थानीय अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ में एक याचिका दाखिल करके खां की शपथ को अधूरी बताते हुए उसकी वैधता को चुनौती दी थी, जिसके बाद खां को दोबारा शपथ दिलानी पड़ी। जिन लोगों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर प्रोन्नत किया गया, उनमें अरविन्द सिंह गोप, भगवत शरण गंगवार, राजेन्द्र सिंह राणा और अरुणा कोरी शामिल हैं।

 

प्रदेश के चार राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार मिल जाने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिपरिषद में अब 19 कैबिनेट मंत्री के साथ ही चार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हो गये, जबकि राज्यमंत्रियों की संख्या 28 से घटकर 24 रह गयी है।

[adrotate banner="2"]