आराः आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में बीजेपी विधायक और प्रवक्ता संजय सिंह ‘टाइगर’ को कोर्ट ने एक महीने की सज़ा सुनाई है। संजय सिंह पर 2010 के विधानसभा चुनावों में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप था। उन पर उदवंतनगर थाने में केस दर्ज़ हुआ था। आरा के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट आशुतोष ने संजय सिंह को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए एक महीने की सजा का एलान किया।[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


