आचार संहिता उलंघन में सपा,बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी सहित 6 फंसे

0
212

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन ईद की नमाज के दौरान बिना अनुमति नाश्ते का स्टाल लगाकर सूक्ष्म जलपान वितरित करनें में सपा,बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी सहित 6 के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उलंघन में प्राथमिकी पंजीकृत की गयी है| पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है |
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव में बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल, सपा प्रत्याशी एकता चौधरी पत्नी अविनाश सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी राधा श्रीवास्तव व उनके पुत्र अंकुर श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रत्याशी मुमताज बेगम पत्नी शाकिर अली, सपा नेता डॉ० नबल किशोर शाक्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उलंघन का मुकदमा थाना मऊदरवाजा में पंजीकृत किया है| मुकदमें में नगर मजिस्ट्रेट नें कहा की बिना अनुमति आरोपी बीबीगंज चौकी के निकट स्टाल लगाकर नाश्ता वितरित कर रहे थे| जिससे भीड़ अधिक होनें पर किसी की जान भी जा सकती थी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]