आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत, दहेज हत्या का आरोप

0
100

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा गिरधरपुर निवासी महिला की लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे महिला के मायके पक्ष ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर गदर काटा। मौका देखकर ससुरालीजन रफूचक्कर हो गये।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के ग्राम सांईंपुर निवासी रामनरेश की पुत्री शिवानी का विवाह तकरीबन तीन वर्ष पूर्व अजीत दीक्षित के साथ धूम धाम से हुआ था। शादी के बाद शिवानी के दो साल का पुत्र अभय है। भैया दूज को मायके आने को लेकर पति व शिवानी में झगड़ा शुरू हो गया। जिसके चलते संदिग्ध परिस्थितियों में शिवानी ने आग लगा ली। झुलसी हालत में अजीत ने शिवानी को लोहिया अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की शाम तकरीबन 7 बजे शिवानी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर शिवानी के पिता रामनरेश व मां कमलादेवी के अलावा अन्य परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे और पति पर बाइक मांगने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। रामनरेश ने आरोप लगाया कि अजीत शादी के कुछ समय बाद से ही मायके से बाइक लाने की बात को लेकर शिवानी के साथ मारपीट करता था। जिसकी जानकारी उसे पहले ही दी गयी थी। मारपीट का सिलसिला ज्यादा बढ़ गया और उसे बाइक न मिलने की उम्मीद जब खत्म हो गयी तो अजीत ने शिवानी को कमरे में बंद करके आग लगा दी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मामले की सूचना शहर कोतवाली को दी गयी थी। ससुरालीजन शव छोड़कर कहीं रफूचक्कर हो गये।

[adrotate banner="2"]