आग से झुलसकर नवविवाहिता सहित दो महिलाओं की मौत

0
121

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में उस समय अचानक भगदड़ मच गयी जब दो महिलायें आग से झुलसने के बाद मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय नव विवाहिता बबिता पत्नी सुनील निवासी बिलावलपुर, राजेपुर आज प्रातः खाना बनाने के बाद घर में रखे चूल्हे पर भुन्टे भूनने लगी तभी अचानक उसकी साड़ी में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी। जिससे देखते ही देखते नवविवाहिता बबिता गंभीर रूप से झुलस गयी। वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना पाली के ग्राम अमृता निवासी महेन्द्र सिंह की 27 वर्षीय पत्नी गुड्डी ने पति से विवाद के चलते मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। घायल गुड्डी का पति महेन्द्र सिंह शराब पीने का आदी है। जोकि दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।

झुलसी बबिता को उसके पति सुनील व गुड्डी को उसके जीजा उपेन्द्र ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गयी।

[adrotate banner="2"]