फर्रुखाबाद: आग से जल कर एक और विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया| वही पूर्व की भांति विवाहिता के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है|
जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामपुर निवासी ब्रजेश सिंह ने अपनी पुत्री माधुरी का विवाह पड़ोसी जनपद कन्नौज के सौरिख भारानगला निवासी राजकुमार उर्फ (पिंटू) के साथ बीते तीन जून 2013 को किया था राजकुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और उसकी पत्नी सास गंगाजली के साथ घर पर रह रही थी| बीते 15 मई को माधुरी चूल्हे पर खाना बना रही थी| उसी दौरान अचानक उसकी साड़ी में आग लग गयी| जिससे वह बुरी तरह जलने लगी| आग लगने से ऊपर पड़ा छप्पर भी जल कर उसके ऊपर गिर गया जिससे वह उसी के नीचे दब गयी |चीखपुकार सून कर अन्य लोग आ गये और बुरी तरह से जली माधुरी को बमुश्किल बाहर निकाला| परिजन उसे लेकर कानपुर इलाज के लिए गये| लेकिन मंहगे इलाज के कारण वह ज्यादा दिन तक इलाज नही करा सके और लोहिया अस्पताल ले आये | रात तकरीवन तीन बजे माधुरी की मौत हो गयी|
मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| रेलवे रोड चौकी प्रभारी सुभाष चन्द्र ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
आग से जली विवाहिता की मौत,दहेज हत्या का आरोप
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


