आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख

0
126

कंपिल (फर्रुखाबाद): थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर में झोपड़ीनुमा दो घरों में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घर के मालिकों के घर पर मौजूद न होने से बचे हुए सामान को भी चोरों ने चूना लगा दिया।

[adrotate banner="3"]

आज शाम लगभग साढ़े आठ बजे गूजरपुर निवासी दाताराम, कल्याण पुत्रगण जगन्नाथ जाटव के झोपड़ीनुमा घर धूं-धूंकर जलने लगे। आग लगी देख आस पास के लोग दौड़कर आ गये। गांव वालों ने नलों इत्यादि से पानी भरकर आग को अन्य घरों में फैलने से बचा लिया। लेकिन दाताराम व कल्याण के घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार घर में रखी चारपाई, हजारों के कपड़े, खाने का राशन, जानवरों के खाने का भूसा आदि जलकर राख हो गया। मौके पर दाताराम और कल्याण घर पर न होने के कारण उनकी बची हुई चीजों को गांव वालों ने चोरी कर लिया। दाताराम व कल्याण अभी तक मौके पर नहीं आ सके।

[adrotate banner="2"]