आग लगने से वृद्वा झुलसी, गृहस्थी जलकर राख

0
101

फर्रुखाबाद: थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नींवकरोरी निवासी 60 वर्षीय वृद्वा सरोजनी पत्नी स्व0 अमर सिंह के घर में अचानक आग लग जाने से बुरी तरह से झुलस गयी। वृद्वा के घर में रखा अनाज व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। गंभीर हालत में वृद्वा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

सरोजनी ने बताया कि वह बीती रात घर के अंदर कमरे में कुछ सामान लेने गयी तभी अचानक कुप्पी हाथ से छूट गयी। जिससे घर के अंदर आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे वृद्वा सरोजनी देवी बुरी तरह से झुलस गयी। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के तमाम लोग इकट्ठे हो गये। किसी ने फायर स्टेशन को सूचना दी। जब तक फायर बिग्रेड पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग को बुझा लिया। लेकिन सरोजनीदेवी का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बुरी तरह झुलसी सरोजनी की हालत गंभीर बनी हुई है।

[adrotate banner="2"]