आग लगने से मवेशी व बाइक जली

0
160

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम अलाउद्दीनपुर में दोपहर अचानक राजू पुत्र स्वराज के घर में अचानक आग लग गयी। जिससे उसकी बाइक व मवेशी जल गये।

[adrotate banner="3"]

गुरुवार दोपहर राजू अपने खेत पर गया था व उसकी पत्नी अमना मरीज देखने के लिए फतेहगढ़ आयी थी। तभी अचानक उसके घर के छप्पर में आग लग गयी। जिससे उसके घर में खड़ी एक बाइक जल गयी। उसके साथ में ही तीन बकरी भी जलकर मर गयीं। आग लगने की सूचना पर आस पड़ोस के लोगों ने काफी मसक्कत के बाद आग बुझाई। मौके पर पुलिस, दमकल या कोई अधिकारी न पहुचने से ग्रामीणों में आक्रोश नजर आया।

[adrotate banner="2"]