आग की भेंट चढ़ गया बेटी के हाथ पीले करने का सपना

0
186

कायमगंज: संदिग्ध परिस्थतियों में लगी आग ने घरलू सामान व नकदी जलकर खाक हो गये। इस आग में एक गरीब बाप का अपनी बेटी के हाथ पीले करने का सपना कम से कम अस्‍थायी तौर पर तो जल कर राख ही हो गया।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली कायमगंज के गांव कुंवरपुर इमलाख निवासी कल्लू पुत्र जिलेदार शनिवार की रात अपने घर में अपनी जीनत व बच्चांे के साथ सो रहे थे। रात के लगभग एक बजे उनके छप्पर से एकाएक आग की लपटे उठने लगी। यह आग पूरे घर में फैल गयी। जिससे घर में रखे कीमती कपड़े, चारपाई, बर्तन व तीन हजार रूपये की नकदी जलकर राख हो गयी। जिससे उसका हजारों का नुकसान हो गया। कल्लू ने अपना दुखड़ा रोते बताया कि मेरी पुत्री की अगले महीने शादी होने वाली है। इस शादी के लिए उसने तमाम बर्तन, कपड़े आदि दहेज का सामान व मुश्किल जमा किया था। वह भी आग की भेंट चढ़ गया। कल्लू का कहना है कि वह अत्यंत गरीब व्यक्ति है। कपड़े की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण वमुश्किल कर पा रहा है। इस आग ने न सिर्फ उसके घर का सामान जलाया बल्कि उसकी बेटी के विवाह के सपने भी इस आग में जल कर खाक हो गये हैं। अब वह अपनी बेटी के हाथ कैसे पीले करेगा। यह सबाल उसके सामने पहाड़ के मानिन्द खड़ा हुआ है।

[adrotate banner="2"]