आगामी 24 घंटे में केरल पंहुच सकता मानसून

0
298

नई दिल्ली: भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग का ताजा अनुमान राहत देने वाला हो सकता है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। हमारा अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मानसून केरल में आ सकता है।
नरेश कुमार ने आगे कहा, हमने अभी 2 दिनों के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव से गंभीर हीटवेव जारी किया है। 3 दिनों के बाद बंगाल की खाड़ी से जब वहां नमी आएगी तो हालातों में सुधार होगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]