आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के 8 की मौत

0
169

कन्नौज:जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है| हादसा बुधवार सुबह हुआ| इस हादसे में आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| सभी मृतक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं|
बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को नींद आने से हुआ. ड्राइवर की झपकी से बोलेरो आगे खड़े कंटेनर से टकरा गई| एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे कानपुर रेफर कर दिया गया है. सभी घायल और मृतक राजस्थान के अलवर जिले के हैं, जो सीतापुर के नैमिषारण्य दर्शन करने जा रहे थे|
राजस्थान के अलवर जिले के बानपुर थाना क्षेत्र के बानपुर गांव के राजीव अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित नैमिषारण्य धाम जा रहे थे. परिवार में कोई मनौती पूरी होने पर पूरा परिवार बोलेरों गाड़ी से नैमिषारण्य जा रहा था| कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बोलेरो चालक को झपकी आ गई. ड्राइवर के नींद आने पर तेज रफ़्तार बोलेरो आगे खड़े कंटेनर में जा घुसी| टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु सड़क पर आ गिरे. हादसे में राजीव सहित परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. दर्दनाक हादसे की सूचना पर डीएम कन्नौज रवीन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे| जिला प्रशासन ने अलवर प्रशासन और हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]