फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगरा में खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जीत का मंत्र देकर आए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेट की और मिर्च वाली पकौड़ी खाकर लौट गये|
दरअसल भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल फर्रुखाबाद के आवास-विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में शाम लगभग 5:30 बजे पंहुचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से भेट की| जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें सभी पदाधिकारियों से
उनका परिचय कराया| लेकिन यहाँ वह किसी राजनैतिक मुद्दे पर नही बोले| उन्होंने मीडिया से भी बात करने से मना कर दिया| और स्वल्पाहार करने के बाद शाहजहाँपुर के लिए रवाना हो गये| उनके साथ में ही ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनी कान्त महेश्वरी भी आये थे|
सहकारिता अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, उपाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत, डॉ० प्रभात अवस्थी, हिमांशु गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा व विकास पाण्डेय, प्रबल त्रिपाठी, संजीब गुप्ता, मयंक
बुन्देला, रामवीर चौहान आदि रहे|
आगरा में एमएलसी चुनाव जीत का मंत्र फूंक फर्रुखाबाद पंहुचे बंसल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


