आखिर मायके में नवविवाहिता फांसी पर क्यों झूली?

0
134

FANSIफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम अबरपुर अपने मायके आयी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

मृतक के पिता धनपाल ने दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री सोनी का विवाह बीते पांच माह पूर्व ही जनपद एटा के मालवान दासपुर निवासी अजय कुमार से हुआ था| धनपाल के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगी थी| जिसके बाद उसे दो माह पूर्व उपचार हेतु मायके बुला लिया गया था| बीते दो दिन पूर्व उसका पति भी आ गया था| सूत्रों के अनुसार महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार नही थी| जिसके बाद उसने देर रात सोनी घर के बाहर खड़े पकरिया के पेड़ में अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली| जिससे उसकी मौत हो गयी|

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलने पर एसडीएम अमृतपुर हवलदार सिंह व उप निरीक्षक अशोक पाण्डेय मौके पर पंहुचे| उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पोस्टमार्टम डॉ० एचपी श्रीवास्तव व डॉ० कैलाश के पैनल ने किये जिसमे फांसी लगाये जाने से मौत होने की पुष्ठी हुई है|

[adrotate banner="2"]